Friday 18 December 2015

model f a 3 question paper

केंद्रीय विद्यालय
रचनात्मक मूल्यांकन  परीक्षा , FA-3- 2015
समय -90 मिनट      विषय –हिन्दी   कक्षा –नवमी    अधिकतम अंक- 40
प्रश्न 1.   निम्नलिखित काव्यान्श को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                    1x 5=5
मेड़ पर खेत की बैठा अकेला
एक बीते के बराबर
यह हरा ठिगना चना ,
बाँधे मुरैठा शीश पर
छोटे गुलाबी फूल का ,
सजकर खड़ा है।
पास ही मिलकर उगी है
बीच में अलसी हठीली
देह की पतली ,कमर की है लचीली
नीले फूले फूल को सिर पर चढ़ा कर
कह रही है, जो छूए यह
दूँ हृदय का दान उसको
1.कवि एवं कविता का नाम लिखिए?
2. कवि कहां से लौटकर आया है?
3. चने के पौधे को ठिगना क्यों कहा गया है?
4.हठीलीविशेषण का प्रयोग किसके लिए है?
5.कविता में प्रयुक्त अलसी के सौंदर्य का वर्णन कीजिए?
प्रश्न 2.   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (कोई-4)                                    2x4=8                    
अ.    कवि ने चाँदी का गोल खम्भा किसे और क्यों कहा है ?
आ.  नगरीय संस्कृति के प्रति कवि का क्या आक्रोश है और क्यों?
इ.       कवि का मन सारस के साथ उड़ने को क्यों करता है ?
ई.       मेघों के लिए ‘बन-ठन के संवर के’ आने की बात क्यों कही गई है ?
उ.       ‘मेघ आए’ कविता में किन किन रीति-रिवाजों का चित्रण है ?
प्रश्न 3.   निम्नलिखित गदयांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे प्रश्नों के उत्तर लिखिए –               1x5=5                             सेनापति ने दुख प्रकट करते हुए कहा की कर्तव्य के अनुरोध मुझे यह मकान गिराना होगा |इस पर इस बालिका ने परिचय देते हुए कहा कि – मैं जानती हूँ कि आप जनरल हे हैं|आपकी प्यारी कन्या मेरी में और मुझमें बहुत प्रेम संबंध तथा |कई वर्ष पूर्व मेरी मेरे पास बराबर आती थी और मुझे हृदय से चाहती थी |उस समय आप भी हमारे यहाँ आते थे और मुझे अपनी पुत्री के ही समान प्यार करते थे | मालूम होता है आप वे सब बातें भूल गए है |मेरी की मृत्यु से मैं बहुत दुखी हुई थी ; उसकी एक चिट्ठी अब भी मेरे पास है |


1. सेनापति दुख प्रकट करते हुए किससे बात कर रहा था ?
क. नाना साहब से
ख. मैना से
ग. अउटरम से
घ. लार्ड कनिग से
2. सेनापति से बालिका को अपना परिचय क्यों बताना पड़ा |
क.क्योंकि सेनापति अपना परिचय पूछ रहा था ?
. क्योंकि सेनापति महल नही गिराना चाह रहा था?
. शायद परिचय जानकर वह महल को ध्वस्त न करें|
. इनमें से कोई नहीं |
3.”उस समय आप भी हमारे यहाँ आते थे” वाकई में किस समय की ओर संकेत है|
क. जब नाना साहब ने विद्रोह का नेतृत्व किया था |
ख.  सन 1857 के विद्रोह के पहले
ग. विद्रोह के आंदोलन का नेतृत्व करने के बाद का
घ. इनमें से कोई नहीं |
4. किसकी चिट्ठी उस समय मैना के पास थी|
क. जनरल हे की
ख. अउटरम की
ग. मेरी की
घ. नाना साहब की
5. मालूम होता है कि आप वे सब बातें भूल गए है वाक्य रचना के आधार पर ---- है |
क. सरलवाक्य
ख. मिश्रवाक्य
ग. संयुक्तवाक्य
घ. क्रियाविशेषण वाक्य|
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (कोई-4)                           2x4=8                                                       
१. बालिका मैना ने सेनापति हे को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ?
२. मैना के चरित्र की कौन कौन सी विशेषताएँ अपनाना चाहेंगे?
३. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज उसे नष्ट करना चाहते थे!क्यों?
४. प्रेमचन्द के व्यकित्त्व की कौन-कौन सी विशेषताएँ पाठ में उभरकर आती है ?
५. आपकी दृष्टि में वेश-भूषा के प्रति लोगों की सोच में क्या परिवर्तन आया है ?
प्रश्न 5.’कृतिका’ पूरक पुस्तक के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (कोई 2)
1.   समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु कौन-कौन सा प्रयासकर सकते है?  2                                  
2.   भूख मीठी की भोजन मीठा से क्या अभिप्राय है ?                              2
3.   माटी वाली का हिसाब लगाना उसकी किस मज़बूरी को प्रकट करता है ?                                           

प्रश्न 6. निर्देशानुसार हल कीजिए-
   (1) निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग व मूलशब्द अलग कीजिए-
        दुराचार, सुकर्म                                                              1
   (2) निम्नलिखित शब्दों में कौन–सा प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है-
        आर्थिक, बुढ़ापा,                                                             1
   (3)  निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग तथा प्रत्यय अलग कीजिए-                             1       
        अपमानित, अत्याचारी                                                
  (4)   उपमा अलंकार का उदाहरण दीजिए ?                                            1              
  (5)   निम्न पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार का नाम लिखिए                           1
         आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे पार
          राणा ने सोचा इस पार तब तक चेतक था उस पार                     
प्रश्न 7. आपके विद्यालय में खेल-दिवस कैसे मनाया गया उस पर एक प्रतिवेदन लिखिए   5
या

    विद्यालय के प्राचार्य को चरित्र-प्रमाण पत्र के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।                            

No comments:

Post a Comment