Friday 18 December 2015

model f a 3 paper hindi

केंद्रीय विद्यालय
 रचनात्मक मूल्यांकन  परीक्षा , FA-3- 2015
समय-90 मिनट      विषय –हिन्दी    कक्षा –आठवीं   अधिकतम अंक - 40
 


प्रश्न1.निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-        5
ऐसे हाल बिवाईन सो,पग कंटक जाल लगे पुनि जोए |
हाय! महादुख पायो सखा ,तुम आए इते ना किते दिन खोए||
देखि सुदामा की दीन दसा करुना करिकै करूणानिधि रोए|
पानी परात को हाथ छुयो नहिं ,नैनन के जल सों पग धोए||
(क)  इस कविता का शीर्षक और कवि का क्या नाम क्या है?
(ख)  सुदामा के पैरों की दशा कैसी थी?
(ग) सुदामा से श्रीकृष्ण ने क्या कहा ?
(घ) सुदामा के पैर देखकर श्रीकृष्ण की क्या प्रतिक्रिया हुई?
(ङ) श्रीकृष्ण ने सुदामा के पैरों को किस प्रकार धोया ?
प्रश्न 2.निम्नलिखित गदयांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पुछे गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए-                                                                   5 
“उस दौर में उनका मुक़दमा मोहम्मद अली जिन्ना ने लड़ा जो तब के मशहूर वकील हुआ करते थे| विट्ठल मुकदमा जीते और भारत की पहली बोलती फिल्म के नायक बने |उनकी कामयाबी आगे भी जारी रही |मराठी और हिंदी बोलती फिल्मों  में वे लम्बे समय तक नायक और स्टंटमैन के रूप में सक्रिय रहे|इसके अलावा “आलमआरा” में सोहराब मोदी, पृथ्वीराजकपूर,याकूब और जगदीश सेठी जैसे अभिनेता भी मौजूद रहे ; आगे चलकर जो फिल्मोद्योग के प्रमुख स्तम्भ बने”|

(क)गद्यांश में वर्णित मोहम्मद अली जिन्ना की प्रसिद्धि का कारण क्या था ?
1.पत्रकार   2. फिल्मनिर्माता   3. अभिनेता   4. वकील
(ख) पहली बोलती फिल्म के नायक कौन थे?
1.   मोहम्मद अली जिन्ना   2. विट्ठल 3. पृथ्वीराजकपूर   4. जगदीश सेठी
 (ग) पहली बोलती फिल्म में इनमें से किस कलाकार ने काम नहीं किया ?
    1.राजकपूर   2. विट्ठल 3. पृथ्वीराजकपूर   4. जगदीश सेठी
    (घ)      इनमें से कौन नायक और स्टंटमैन दोनों था ?
    1. याकूब   2. विट्ठल 3. सोहराब मोदी   4. जगदीश सेठी
    (ड.) फिल्मोद्योग का उचित संधि-विच्छेद क्या है ?
    1.फिल्म+द्योह    2. फिल्म+ओद्योग 3. फिल्म+उद्योग   4. फिल्म+आयोग

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (कोई 2)                             2 x 2=4
   1. सुदामा की दीन-दशा देखकर श्रीकृष्ण की क्या मनोदशा हुई  ?
   2. द्वारिका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा मार्ग में क्या सोचते जा रहे थे ?
   3. श्रीकृष्ण ने सुदामा के साथ सच्चे मित्र का फर्ज किस तरह निभाया ?
प्रश्न 4.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (कोई पाँच)                  5 x 2 =10  
   1. बच्चों के उधम मचाने के कारण घर की क्या दुर्दशा हुई   ?
   2. 14 मार्च 1931 का भारतीय सिनेमा के इतिहास में क्या महत्त्व है  ?
   3. अदेर्शिर एम् ईरानी को जब सम्मानित किया गया तब उसने क्या कहा ?
   4. साईकिल आन्दोलन से पुदुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन कौन से बदलाव आए है ?
   5. पंडित बिलवासी जी ने रुपयों का प्रबंध कहाँ से किया था ?
   6. ग्रामीण महिलाओं ने अपनी उपलब्धि की तुलना किसके सामान बताया है ?
प्रश्न 5. भारत की खोज पूरक पाठ्य-पुस्तक के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-10  
(क) मेनांडर कौन था,उसे किस नाम से भी जाना जाता है  ?
(ख) भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है और क्यों?
(ग) कालिदास कौन थे उनके द्वारा  लिखित दो प्रमुख नाटकों के क्या नाम है ?
(घ) भारत में मुगलवंश की नीव किस तरह पड़ी  ?
(ङ) जयपुर की नगर योजना को आदर्श क्यों समझा जाता है  ?
  प्रश्न 6.  निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए-                              1x6=6   
   (अ)  “प्र” उपसर्ग से प्रयुक्त होने वाले शब्द है|                                       
   1. पोरोमती    2. प्रवीण   3. परम्परा   4. पावक
   (आ)  फैन्टेशी का अर्थ है|
   1. स्वप्निल  2. जागृत  3. निद्रित  4. मनोरंजन से भरपूर
    (इ) फ़िल्मकार में प्रत्यय है                                                         
   1. फिल्म    2. फि   3. कार   4. मका
    (ई) उपानह शब्द का पर्याय निम्नलिखित में कौन सा है
   1. नैनन   2. जूता  3. पगड़ी 4. धोती
   (उ) अंतराष्ट्रीय शब्द में मूल शब्द होगा-- 
   1. राष्ट्रीय    2. अंत   3. ट्रीय   4. अन्तर
   (ऊ) ‘दुम दबा कर भागना’ मुहावरा का अर्थ है?
     1. क्रोध आना 2. तंग आना   3. डरकर भागना  4. आसान होना    
      

    

No comments:

Post a Comment