Thursday 17 December 2015

केंद्रीय विद्यालय
रचनात्मक मूल्यांकन परीक्षा , FA-3- 2015
समय -90 मिनट      विषय –हिन्दी   कक्षा – दसवीं    अधिकतम अंक- 40
प्रश्न 1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में से सही  विकल्प चुनकर लिखिए- इन लोगों की  छत्र-छाया के हटते ही पहली बार मुझे नए सिरे से अपने वजूद का एहसास हुआ। पिताजी का ध्यान भी पहली बार मुझ पर केंद्रित हुआ। लड़कियों को जिस उम्र में स्कूली शिक्षा के साथ–साथ सुघड़ गृहणी और कुशल पाक-शास्त्री बनाने के नुस्खे जुटाए जाते थे,पिताजी का आग्रह रहता था कि मैं रसोई से दूर ही रहूँ। रसोई को वे भटियारखाना कहते थे। और उनके हिसाब से वहाँ रहना अपनी क्षमता और प्रतिभा को भट्टी में झोंकना था। घर में आए दिन विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के जमावड़े होते थे और जमकर बहसें होती थीं। बहस करना पिताजी का प्रिय शगल था। चाय–पानी या नाश्ता देने जाती तो पिताजी मुझे भी वहीं बैठने को कहते। वे चाहते थे कि मैं भी वहीं बैठूँ सुनूँ और जानूँ कि देश में चारों ओर क्या कुछ हो रहा है। देश में हो भी तो कितना कुछ रहा था। सन् ’42 के आंदोलन के बाद से तो सारा देश जैसे खौल रहा था, लेकिन विभिन्न राजनैतिक पार्टियों की नीतियाँ उनके आपसी विरोध या मतभेदों की तो दूर –दूर तक मुझे समझ नहीं थी। हाँ क्रांतिकारियों और देशभक्त शहीदों के रोमानी आकर्षण, उनकी कुर्बानियाँ जरूर मन आक्रांत रहता था। 
(i)       अपने वजूद का एहसास किसे हुआ ?
(क)पिता को                       (ख) माता को
(ख)         स्वयं लेखिका को                 (घ) भाई-बहनों को
(ii)      पिता का आग्रह क्या था ?
(क) लेखिका रसोई में रहे              (ख) पाक-कला में दक्ष हो
(ख) कुशल गृहणी बने                (घ) रसोई से दूर रहे
(iii)     लेखिका के  पिता रसोई को क्या कहते थे?
(क़) पाकशाला                       (ख) भोजनालय
(ग) पाक आलय                     (घ) भटियारखाना
     (iv)   लेखिका के पिता का प्रिय शगल क्या था?
(क)घूमना-फिरना                    (ख) पढ़ना-लिखना
(ख)       पढ़ाना                     (घ) बहस करना
(iv)     क्रांतिकारियों की कुर्बानी से लेखिका के मन पर क्या प्रभाव पड़ा?
(क)प्रेरणा मिली                    (ख) शांति मिली
(ग) प्रसन्नता मिली                 (घ) आक्रांत होता था
    प्रश्न 2.   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिये – (कोई-4)                 2x4=8
1.       लेखिका के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा ?
2.       लेखिका मन्नू भण्डारी अपनी माँ को अपना आदर्श क्यों नहीं बना सकी ?
3.       द्विवेदी जी ने क्या-क्या तर्क देकर स्त्री शिक्षा का समर्थन किया?
4.       तब की शिक्षा प्रणाली और अब की शिक्षा प्रणाली में क्या अंतर है ?
5.       रुक्मिणी कौन थी? उसके सुशिक्षित होने का प्रमाण दीजिये?

प्रश्न 3. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-  5
            बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी॥
            पुन–पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उडावन फूंकि पहारू॥
            इहाँ  कुम्ह्ड़बतिया कोऊ नाही। जे तरजनी देखि मरि जाही॥
            देखि कुठारू सरासन बाना । मैं कछु कहा सहित अभिमाना॥
            भृगुसुत समुझि जनेऊ बिलोकी । जो कछु कहहु सहों रिस रोकी॥
            सुर महीसुर हरिजन अरु गाई। हमरे कुल इन्ह पर न सुराई॥
            बंधे पापु  अपकिरती हारे । मारतहूँ पा परिअ तुम्हारे॥
            कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा । व्यर्थ धरहु धनु बान कुठारा ॥
(i)       लक्ष्मण ने कोमल स्वर में परशुराम पर क्या-क्या कहकर व्यंग्य किया?
(ii)      किस कारण से लक्ष्मण क्रोध को रोककर परशुराम के वचनों को सहन कर रहे हैं ?
(iii)     लक्ष्मण के कुल में किन-किन पर वीरता नहीं दिखाई जाती और क्यों ?
(iv)     लक्ष्मण ने धनुष-बाण और कुठार रखने को व्यर्थ क्यों कहा ?
(v)      लक्ष्मण ने परशुराम की पहचान किन रूपों में की है ?
    प्रश्न 4.   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिये –    (कोई-4)             2x4=     8               1.  परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने पर कौन –कौन से तर्क दिए?
               2.  साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है कैसे ?
  3.  छाया मत छूना पंक्ति में छाया शब्द का कवि ने किस संदर्भ में प्रयुक्त किया है ?
               4.  कवि ने मृगतृष्णा का प्रयोग किस अर्थ में किया गया है?
               5.  “दुविधा हत साहस है,दिखता है पंथ नहीं में किस यथार्थ का चित्रण कवि ने किया है ?
     प्रश्न 5. कृतिका पूरक पाठ्य पुस्तक के आधार पर कोई -3 प्रश्नों के उत्तर दीजिये-    2x3 = 6
      (i)     गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा जाता है?
      (ii)    कभी श्वेत कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत 
              करता है?
      (iii)   जितेन नार्गे एक कुशल गाइड थे। एक कुशल गाइड में क्या-क्या गुण होने चाहिए?
(iv)     साना-साना हाथ जोड़ि...रचना में लेखिका ने तीस्ता नदी की धारा के निकट क्या प्रार्थना की?

    प्रश्न 6.    निर्देशानुसार उत्तर दीजिए-
1.जिन वाक्यों की क्रियाओं का रूप ----- के अनुसार बदलता है उन्हें कर्म वाच्य कहते है | 1
2.मेरे द्वारा कार्य किया गया है |     (कर्तृ वाच्य में बद्लिए)                     1
  
   3. रेखांकित पदों का परिचय दीजिये-                                            2
          (i)      सुषमा दसवीं कक्षा में पढ़ती है।                                         
          (ii)      वाह। कैसे सुंदर फूल है                                          
        4. निम्नलिखित वाक्यों को पहचान कर उसके भेद लिखिए-                              2
           (i)  मैने जिस व्यक्ति को देखा जो बहुत ही दुबला-पतला था।
          (ii)  वह लड़का गाँव गया और बीमार पड़ गया।
       5.  (i)  किस रस को रसराज कहा जाता है ?                                       1
          (ii) निम्न पंक्तियों में निहित रस का नाम लिखिए                                 1
“रे नृप बालक कालबस बोलत तोहि न संभार|

                  धनुही सम त्रिपुरारि धनु विदित सकल संसार” ||    

No comments:

Post a Comment