Tuesday 12 January 2016

model paper F A 3 Hindi Class 10

केंद्रीय विद्यालय
समेकित जाँच परीक्षा , FA-3- 2015
समय -90 मिनट      विषय –हिन्दी   कक्षा – दसवीं    अधिकतम अंक- 40
प्रश्न 1. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-  5
            यश है या न वैभव ,मान है न सरमाया ;
            जितना ही दौड़ा तू उतना ही भरमाया |
            प्रभुता  का शरण-बिम्ब केवल मृगतृष्णा है,
            हर चन्द्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है |
            जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन-
            छाया मत छूना
            मन,होगा दुःख दूना |
(i)       कवि ने यश,वैभव,मान  को किसके सामान बताया है ?
(ii)      कवि ने प्रभुता को मृगतृष्णा के सामान क्यों बताया हैं ?
(iii)     “हर चन्द्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है” का क्या अर्थ है ?
(iv)     कवि क्या सन्देश देना चाहता है  ?
(v)      उपर्युक्त पंक्ति के कवि एवं कविता का नाम लिखिए  ?
  प्रश्न 2.   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिये –      (कोई-4)      2x4=  8               1.  परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने पर कौन –कौन से तर्क दिए?
      2.  साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है कैसे ? 
      3. छाया मत छूना पंक्ति में छाया शब्द का कवि ने किस संदर्भ में प्रयुक्त किया है ?
      4.  ‘जीवन में सुरंग सुधियाँ सुहावनी’ का क्या अभिप्राय है ?
      5.  “दुविधा हत साहस है,दिखता है पंथ नहीं में किस यथार्थ का चित्रण कवि ने किया है ?
प्रश्न 3. निम्नलिखित गद्यांश को  पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में से सही  विकल्प चुनकर लिखिए- 5
मान लीजिए कि पुराने ज़माने में भारत की एक भी स्त्री पढ़ी-लिखी न थी | न सही | उस समय स्त्रियों को पढ़ाने की जरुरत न समझी गई होगी | पर अब तो है | अतएव पढ़ाना चाहिए |हमने सैकड़ों पुराने नियमों, आदेशों और प्रणालियों को तोड़ दिया है या नहीं ? तो,चलिए,स्त्रियों को अपढ़ रखने की इस पुरानी चाल को भी तोड़ दे| हमारी प्रार्थना तो यह हैकि स्त्री-शिक्षा के विपक्षियों को क्षण भर के लिए भी इस कल्पना को अपने मन में स्थान न देना चाहिए कि पुराने ज़माने में यहाँ की सारी स्त्रियाँ अपढ़ थी अथवा उन्हें पढने की आज्ञा न थी |जो लोग पुराणों में पढ़ी-लिखी स्त्रियों के हवाले मांगते है उन्हें श्रीमदभागवत दशमस्कंध, के उत्तरार्ध का त्रेपनवां अध्याय पढ़ना चाहिए| उसमें रुक्मणी-हरण की कथा है| रुक्मणी ने जो एक लम्बा –चौड़ा पत्र एकांत में लिखकर,एक ब्राह्मण के हाथ,श्री कृष्ण को भेजा था वह तो प्राकृत में न था |उसके प्राकृत में होने का उल्लेख भागवत में तो नहीं|उसमें रुक्मणी ने जो पांडित्य दिखाया है वह उसके अपढ़ और अल्पज्ञ होने अथवा गंवारपन का सूचक नही है|        
(i)       लेखक ने किस जरुरत की ओर ध्यान आकृष्ट किया है  ?
(क)पुराने नियमो को तोड़ने की  (ख) स्त्रियों को शिक्षित करने की  
(ग) स्त्रियों को अपढ़ रखने की (घ) स्त्रियों के पढ़ी लिखी होने का हवाला देने की  
(ii)      लेखिक किस पुरानी चाल को तोड़ने की बात कर रहा है  ?
(क़) स्त्रियों को अपढ़ रखने की      (ख) स्त्रियों द्वारा ब्रह्मवादियों को हराने की  
(ग) स्त्रियों के पढ़-लिख कर विदुषी बनने की (घ) पढ़ाई की पुरानी प्रणाली बनाये रखने की |
     (iii)   स्त्रियों के पढ़ी –लिखी होने का प्रमाण मांगने वालों को लेखक क्या करने के लिए कहते है ?
(क)वेदों का अध्ययन          (ख) गीता का अध्ययन
(ग) महाभारत का  अध्ययन    (घ) श्रीमदभागवत का अध्ययन
(iv)      दशम स्कंध,के उत्तरार्ध का त्रेपनवां अध्याय किस घटना की ओर संकेत करता है ?
(क)गीता के उपदेश से         (ख) महाभारत के युद्ध से
(ग) रुक्मणी द्वारा श्रीकृष्ण को पत्र लिखने से (घ) श्री कृष्ण के राजा बनने  से
      (v)  “अल्पज्ञ” का विलोम शब्द कौन सा है ?
(क) अज्ञ             (ख)विज्ञ
(ग) सुविज्ञ            (घ) बहुज्ञ
    प्रश्न 4.   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिये – (कोई-4)                 2x4=8
1.       लेखिका के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा ?
2.       लेखिका मन्नू भण्डारी अपनी माँ को अपना आदर्श क्यों नहीं बना सकी ?
3.       द्विवेदी जी ने क्या-क्या तर्क देकर स्त्री शिक्षा का समर्थन किया?
4.       तब की शिक्षा प्रणाली और अब की शिक्षा प्रणाली में क्या अंतर है ?
5.       रुक्मिणी कौन थी? उसके सुशिक्षित होने का प्रमाण दीजिये?    
    प्रश्न 5. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए-
      1.जिन वाक्यों की क्रियाओं का रूप ----- के अनुसार बदलता है उन्हें कर्म वाच्य कहते है | 1
       2.मेरे द्वारा कार्य किया गया है |     (कर्तृ वाच्य में बद्लिए)                       1
 3. रेखांकित पदों का परिचय दीजिये-                                      2
           (i)सुषमा दसवीं कक्षा में पढ़ती है।                                        
           (ii)वाह। कैसे सुंदर फूल है                                              
        4. निम्नलिखित वाक्यों को पहचान कर उसके भेद लिखिए-                           2
           (i)  मैने जिस व्यक्ति को देखा जो बहुत ही दुबला-पतला था।
          (ii)  वह लड़का गाँव गया और बीमार पड़ गया।
      5.   (i) किस रस को रसराज कहा जाता है ?                                     1
          (ii) निम्न पंक्तियों में निहित रस का नाम लिखिए                             1
“रे नृप बालक कालबस बोलत तोहि न संभार|
                  धनुही सम त्रिपुरारि धनु विदित सकल संसार” ||   

प्रश्न 6. कृतिका पूरक पाठ्य पुस्तक के आधार पर कोई-3 प्रश्नों के उत्तर दीजिये- 2x3=      6
      (i)     गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा जाता है?
      (ii)    कभी श्वेत कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत 
              करता है?
      (iii)   जितेन नार्गे एक कुशल गाइड थे। एक कुशल गाइड में क्या-क्या गुण होने चाहिए?

(iv)     साना-साना हाथ जोड़ि...रचना में लेखिका ने तीस्ता नदी की धारा के निकट क्या प्रार्थना की?

No comments:

Post a Comment